logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दामाद ने साथियों संग घर में घुसकर की मारपीट, कई घायल।


चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा कला गांव में एक पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक दामाद अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हमलावरों ने परिवार के लोगों को घर से बाहर निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद मामले को पुलिस कार्रवाई के लिए रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने महिलाओं और बुजुर्गों तक को नहीं बख्शा। अस्पताल में भर्ती घायलों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, राजकुमार और श्यामप्यारी का आरोप है कि दामाद का किसी दूसरी लड़की से संबंध था, जिसका परिवार द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद और मुकदमेबाजी चल रही थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दामाद अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

7
12 views

Comment