logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शनि अमावस्या पर भवन मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया शनि देव महाराज का जन्मोत्सव

बिल्सी | नगर स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में शनिवार को शनि अमावस्या के पावन अवसर पर न्याय के देवता शनि देव का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक लगातार बनी रही। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, जयकारों और धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। जन्मोत्सव के अवसर पर शनि देव महाराज का विशेष शृंगार किया गया। फूलों, दीपों और आकर्षक सजावट से सजे मंदिर में भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं और लोग धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। इस दौरान शनि देव महाराज के जन्मोत्सव का केक काटकर भी उत्सव को विशेष रूप से मनाया गया, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो उठा। भक्तों ने तेल, काले तिल, नीले पुष्प एवं विशेष भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शनि देव का आशीर्वाद लिया। मंदिर में आयोजित विशेष पूजा और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रमुख सहयोगियों में राजीव उपाध्याय , संजीव माहेश्वरी, मनोज वार्ष्णेय, मनोहर लाल शर्मा , सुनील देवल , देव ठाकुर , गोविन्द देवल , ओम बाबू वार्ष्णेय एवं प्रदीप उपाध्याय ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने आयोजन की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर आस्था, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर नजर आया। संवाद

2
125 views

Comment