लायंस क्लब इंटरनेशनल में नई जिम्मेदारी मिलने पर शाहगंज गौरवान्वित, मनीष अग्रहरि बने रीजन चेयरमैंन
लायंस क्लब इंटरनेशनल में नई जिम्मेदारी मिलने पर शाहगंज गौरवान्वित, मनीष अग्रहरि बने रीजन चेयरमैन
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा नई जिम्मेदारियों की घोषणा के तहत शाहगंज के वरिष्ठ समाजसेवी एमजेएफ मनीष कुमार अग्रहरि को रीजन चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि को शाहगंज ही नहीं, पूरे जौनपुर जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्लब सदस्यों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लोगों ने कहा कि संगठन ने एक योग्य, कर्मठ एवं अनुभवी व्यक्तित्व को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर सराहनीय निर्णय लिया है।
वक्ताओं ने कहा कि मनीष कुमार अग्रहरि ने अपने सरल स्वभाव, सक्रिय कार्यशैली और समाजसेवा के प्रति समर्पण के बल पर समाज में विशेष पहचान बनाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव सराहा जाता रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि मनीष अग्रहरि के नेतृत्व में लायंस क्लब इंटरनेशनल सेवा कार्यों को नई गति और दिशा देगा तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के कार्य में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके सफल, प्रेरणादायी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।