आचार्य विष्णुकांत शास्त्री स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन 17 मई को
कोलकाता। कुमारसभा पुस्तकालय परिवार की ओर से आगामी रविवार, 17 मई 2026 को प्रातः 11 बजे जोड़ासांको ठाकुर बाड़ी स्थित रथीन्द्र मंच में आचार्य विष्णुकांत शास्त्री स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में सनातन संस्कृति और भारतीय चिंतन पर महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य विषय होगा सनातन संस्कृति के पांच प्राण। इस अवसर पर देश के प्रख्यात साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. शिव ओम अंबर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन परंपरा के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखेंगे।
कुमारसभा पुस्तकालय परिवार की ओर से साहित्य, संस्कृति एवं भारतीय परंपरा में रुचि रखने वाले सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं समाजबंधुओं को इस व्याख्यानमाला में सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व प्रातः 10:30 बजे से अतिथियों के लिए चाय, शरबत एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई है। यह आयोजन सांस्कृतिक एवं वैचारिक संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।