रिपोर्टिंग का असर: जमुई में खड़ंजा से आदित्य के खेत तक चकबंध कार्य शुरू
महराजगंज/विकास खंड निचलौल जमुई ग्राम पंचायत में खड़ंजा मार्ग से आदित्य के खेत तक मनरेगा योजना के तहत चकबंध कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य को लेकर पहले सवाल उठाए गए थे, क्योंकि कागजों में काम चलने की जानकारी दी जा रही थी, जबकि मौके पर कार्य होता दिखाई नहीं दे रहा था। बताया गया कि इस कार्य में चार दिनों की हाजिरी लगाई जा रही थी और कुल 96 मजदूरों का नाम दर्ज है।
मामले को उठाए जाने और शिकायत किए जाने के बाद अब मौके पर कार्य शुरू हो गया है। स्थल पर मजदूर काम करते नजर आए।
शिकायत के बाद कार्य शुरू होने से साफ है कि मुद्दा उठाने का असर हुआ। अब मांग की जा रही है कि कार्य में लग रही हाजिरी और निर्माण की गुणवत्ता की भी जांच की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कार्य सही तरीके से पूरा हो सके