logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*शनि अमावस्या पर रेलवे स्टेशन पर किया जल सेवा अभियान*

रेलवे स्टेशन: शनि अमावस्या के पावन अवसर पर सारथी यूथ फाउंडेशन एवं अम्बिका नारी शक्ति सेवा संस्थान ने भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने हेतु विशाल जल सेवा अभियान आयोजित किया। इस कार्य के तहत हजारों यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया गया और उनकी पानी की बोतलें भी भरी गईं।



सारथी यूथ फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह सेवा अभियान चलाया गया है। अम्बिका नारी शक्ति सेवा संस्थान की मंजू भाटी ने कहा कि यात्रियों के चेहरे पर राहत और मुस्कान देखकर सेवा कार्य सफल हुआ। फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि पिछले 4-5 वर्षों से जनहित में सेवा कार्य किए जा रहे हैं और उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर राधिका कानुंगा, दिनेश मेवाड़ा, आशा कंवर जोधा, हनवंतसिंह पंवार, दिनेश सोनी, मीना पंवार, जीतसिंह सोलंकी, मीना चौहान, सूरज प्रकाश सोनी, अरुण कुमार पुरोहित, अजय सैन, गीता लाडवानी, कुसुम सैन, राकेश गोस्वामी, कृष्ण गोपाल सोनी, दिनेश पंवार, सुरेन्द्र सिंह तोमर, प्रियांशी लाडवानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

10
402 views

Comment