राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की श्रद्धांजलि सभा मध्य विद्यालय परिसर संसारपुर में आयोजित
शैक्षणिक क्षेत्र व समाज सेवा में जयप्रकाश पासवान के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता - शास्त्री
खगड़िया, 16 मई।
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 38 स्थित मध्य विद्यालय संसारपुर परिसर में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह मानसी प्रखंड के पूर्व डीडीओ स्वर्गीय जयप्रकाश पासवान की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों एवं शिक्षाविदों द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने स्वर्गीय जयप्रकाश पासवान के शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं प्रशासनिक कार्यों में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
बतौर शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय जयप्रकाश बाबू शिक्षा क्षेत्र की ऐसी विभूति थे, जिनकी कार्यशैली, अनुशासन एवं कर्त्तव्यनिष्ठा आज भी लोगों को प्रेरित करती है।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पासवान ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर समाज के बीच अमिट छाप छोड़ी। उनके व्यक्तित्व में सादगी, संवेदनशीलता और शिक्षकीय गरिमा का अद्भुत समन्वय था।
शास्त्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
लोजपा नेता रतन पासवान ने कहा कि स्वर्गीय पासवान की कृतित्व एवं व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
सेवा निवृत प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान ने कहा कि
मौके पर अधिवक्ता रामाशिष पासवान, सुखनंदन पासवान, लोजपा (रामविलास) पार्टी के जिला महासचिव सुधांशु पासवान, प्रीतम पासवान, शुभम पासवान, अंशू आनंद,ज्योतिष पासवान, जयदीप, उर्वर्शी देवी, सुषमा स्वराज,एवं विश्वास पासवान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु सामूहिक प्रार्थना की गयी।