logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शनि अमावस्या पर रेलवे स्टेशन पर जल सेवा अभियान सफल रहा

रेलवे स्टेशन: शनि अमावस्या के पावन अवसर पर सारथी यूथ फाउंडेशन एवं अम्बिका नारी शक्ति सेवा संस्थान द्वारा भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए विशाल जल सेवा अभियान आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में हजारों यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर राहत प्रदान की गई और उनकी पानी की बोतलें भी भरी गईं।

सारथी यूथ फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यात्रियों की परेशानी को समझकर यह सेवा अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। अम्बिका नारी शक्ति सेवा संस्थान की मंजू भाटी ने बताया कि यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान देखकर सेवा कार्य सफल हुआ। संस्थापक एवं अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने पिछले 4-5 वर्षों से जनहित में सेवाएं प्रदान करने की जानकारी दी और आमजन से सहयोग की अपील की। इस दौरान राधिका कानुंगा, दिनेश मेवाड़ा, आशा कंवर जोधा, हनवंतसिंह पंवार, दिनेश सोनी, मीना पंवार, जीतसिंह सोलंकी, मीना चौहान, सूरज प्रकाश सोनी, अरुण कुमार पुरोहित, अजय सैन, गीता लाडवानी, कुसुम सैन, राकेश गोस्वामी, कृष्ण गोपाल सोनी, दिनेश पंवार, सुरेन्द्र सिंह तोमर, प्रियांशी लाडवानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1
0 views

Comment