*वलसाड: एसी से निकले 3 सांप, परिवार में दहशत*
वलसाड : गुजरात के वलसाड जिले के पारडी पो रेलवे इलाके में एक परिवार ने एसी चालू करते ही उसके अंदर से तीन सांप निकलते देख दहशत का अनुभव किया। घटना की सूचना एक स्थानीय एनजीओ को दी गई, जिसने रेस्क्यू टीम भेजकर तीनों सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिवार इस बात से हैरान है कि सांप एसी के अंदर तक कैसे पहुंच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, एसी की आउटडोर यूनिट का जमीन या बगीचे पर होना और दीवारों में बने छेद सांपों के अंदर आने का मुख्य कारण हैं। पेड़-पौधों और झाड़ियों के आसपास रहने वाले सांप बारिश के मौसम में गर्माहट की तलाश में एसी के कम्प्रेसर के पास छिप जाते हैं और पाइप के जरिए अंदर घुस जाते हैं। परिवार की सुरक्षा के लिए दीवारों के छेद बंद करना, विंडो एसी के आसपास खाली जगह को पैक करना और बाहर की झाड़ियों की सफाई जरूरी है।