गाजीपुर सेवराई में खतौनी वसूली को लेकर शिकायत दर्ज
गाजीपुर: तहसील परिसर में खतौनी निकालने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। करहिया निवासी रविशंकर उपाध्याय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने बताया कि सरकारी शुल्क 15 रुपये निर्धारित होने के बावजूद 20 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। रविशंकर का आरोप है कि यह आर्थिक शोषण है और इससे आम जनता को परेशानी होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि तहसील परिसर में लाइन में लगे लोगों की अनदेखी की जाती है, जबकि कुछ लोग सीधे कार्यालय के अंदर जाकर खतौनी प्राप्त कर लेते हैं। रविशंकर ने जिलाधिकारी से मामला जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर व्यवस्था सुधारने की अपील की है।