गाजीपुर: स्ट्रीट लाइट घोटाले में फर्जी भुगतान का मामला
भांवरकोल गाजीपुर : ग्राम पंचायत सुकडेहरी कलां बाठाॅ ब्लॉक प्रमुख की स्ट्रीट लाइट को दिखाकर फर्जी भुगतान किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुकडेहरी में 7 और बाठाॅ में 7 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, लेकिन इसी लाइट को आधार बनाकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव ने 1,40,000 रुपये का भुगतान कर लिया।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की, लेकिन अब तक लाइटें नहीं लग पाई हैं। इस मामले में सहायक विकास पंचायत अधिकारी अजय मिश्रा से बात की गई, जिन्होंने कहा कि वह स्थिति का निरीक्षण करेंगे। इस घटना ने स्थानीय निवासियों के उजाले के सपने पर अंधकार का ग्रहण लगा दिया है।