इटावा: प्लाट विवाद में महिला ने न्याय की मांग की
इटावा: लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुरुकपुर में प्लाट को लेकर एक विवाद हुआ जिसमें प्रार्थी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना में पीड़िता को विपक्षियों द्वारा मारपीट कर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की थी।
हालांकि, विपक्षियों ने झगड़े के संबंध में प्रार्थना के खिलाफ मामला दर्ज कराकर पुलिस पर दबाव बनाया और पीड़िता व उसके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस उनके बेटे गौरव को बुलाने की बात कर रही है और उन्हें उल्टा धमका रही है। वह उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है।