logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाँच वर्षों से फरार आरोपी को पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाँच वर्षों से फरार आरोपी को पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना पवई, कोतवाली एवं धरमपुर के कुल 08 प्रकरणों में फरार चल रहा था आरोपी

पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दीर्घकालिक लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में थाना पवई पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान थाना पवई के अपराध क्रमांक 559/2020, 13/2021, 34/2021 एवं 89/2021 धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत घर में घुसकर चोरी करने के मामलों में पिछले 05 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद यासीन खान पिता कल्लू खान उम्र 49 वर्ष निवासी नरैनी जिला बांदा (उ.प्र.) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त आरोपी थाना पवई के 04 अपराधों के अतिरिक्त कोतवाली पन्ना के 03 एवं थाना धरमपुर के 01 अपराध में भी फरार चल रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना वंदना सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भावना दांगी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं तकनीकी जानकारी एकत्रित कर दिनांक 15/05/2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से प्राप्त पुलिस रिमांड के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका : उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, उप निरीक्षक एम.एल. कोल, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति, आरक्षक राजेश बरकने एवं पन्ना साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

27
1656 views

Comment