logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन ब्यूरो पन्ना/ नीट परीक्षा पेपर लीक

नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन
मशाल जुलूस निकाल मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
ब्यूरो पन्ना/ नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में आज पूरे प्रदेश के साथ-साथ पन्ना में भी कांग्रेस का आक्रोश फूट पड़ा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विशाल मशाल जुलूस निकालकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
अजयगढ़ चौराहा से अंबेडकर चौक तक फूटा आक्रोश
शनिवार शाम को स्थानीय अजयगढ़ चौराहा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहाँ से जिला अध्यक्ष अनीश खान की अगुवाई में मशाल जुलूस की शुरुआत हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ अंबेडकर चौक पहुंचा। हाथों में जलती हुई मशालें लिए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। अंबेडकर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनीश खान ने कहा नीट परीक्षा में हुए महाघोटाले और पेपर लीक ने देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार इस पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। छात्रों के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
कांग्रेस ने मांग की है कि देश के छात्रों के साथ न्याय किया जाए और इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।
प्रदर्शन में यह रहे मौजूद
इस मशाल जुलूस और विरोध प्रदर्शन में जिला एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश जाटव, वरिष्ठ नेता शिवजीत सिंह, पुरुषोत्तम जड़िया, मुरारीलाल थापक, आनंद शुक्ला, श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती आस्था तिवारी, आशीष बागरी, शशीकांत दिक्षित, राजबहादुर पटेल, शिव प्रकाश दीक्षित, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, बृजेंद्र यादव, सत्यजीत सिंह परमार, अंकित शर्मा, सौरभ पटेरिया, रहीमा खातून, चांदनी जाटव, जितेंद्र जाटव, हिम्मत बागरी, अमित शर्मा, अनिकेत बागरी, समरजीत बागरी, सोनू चौधरी,राजेश दुवेदी, फैज मोहम्मद, फैयाज मोहम्मद, सरदार सिंह यादव, रेवती रमन दीक्षित, राजकुमार कुशवाहा, वेदांत मिश्रा, हिमांशु सिंह, अशोक अहिरवार, शिव कुमार कबीरपंथी, सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

35
698 views

Comment