मोतीपुर घटना: पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरी लाखन आर्मी, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
मोतीपुर में हुई घटना को लेकर पासी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम मैकूपुर में पासी समाज ने पीड़ित परिवार के समर्थन में एकजुटता दिखाई और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे श्याम किशोर पासी एवं वेदराम पासी के साथ गौरव पासी सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बताया गया कि पुलिस प्रशासन के निर्देश पर संगठन की टीम गांव के बाहर ही रुकी रही, लेकिन नेताओं ने पीड़ित परिवार तक अपना संदेश पहुंचाते हुए कहा कि लाखन आर्मी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और न्याय की लड़ाई में पूरा सहयोग करेगी।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही।