अम्बिकापुर: लिबरा वाटर फॉल में छात्र इंद्रदेव पैकरा की मौत
अम्बिकापुर: लिबरा वाटर फॉल में डूबने से कॉलेज के छात्र इंद्रदेव पैकरा की मौत हो गई जबकि उसके साथी रोहित को बचा लिया गया। इंद्रदेव पैकरा उर्फ अमन, पिता संजय पैकरा, ग्राम पोकसरी कूड़ो पहरी का निवासी था और वह अंबिकापुर के गांधीनगर में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को वह अपने चार दोस्तों के साथ लिबरा वाटर फॉल में नहा रहा था। पानी बहकर करीब 150 मीटर दूर खर्रा नदी में जाता है। इस दौरान इंद्रदेव और रोहित नदी में डूबने लगे। दोस्तों ने रोहित को बाहर निकाला लेकिन इंद्रदेव डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्रशासन ने लिबरा वाटर फॉल दरिमा में लगातार हादसों के कारण पहले ही प्रतिबंध लगाया था, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है और लोग नियमित रूप से वहां पहुंच रहे हैं। इस जगह अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। ग्रामीण प्रशासन से गोताखोरों की व्यवस्था करने या आवाजाही पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।