रामपुर भारापूर में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दिए चुनावी टिप्स
रामपुर भारापूर में धौलाकुआँ-10 जिला परिषद वार्ड को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जिला परिषद सदस्य भगवान दास को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
बैठक में रामपुर भारापूर वार्ड के अंतर्गत आने वाली विभिन्न पंचायतों से भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि समूचे देश सहित प्रदेशभर में भाजपा के पक्ष में माहौल है तथा प्रदेश सरकार से जनता तंग आ चुकी है। रामपुर भारापूर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही पार्टी को विजय दिलाएगी।