logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अम्बिकापुर: निजी बसों में अवैध पार्सल ढुलाई का कारोबार बढ़ा

अम्बिकापुर: रायपुर, बिलासपुर, बनारस और रांची जैसे बड़े शहरों से चलने वाली कई निजी बसों में यात्रियों की तुलना में पार्सल ढुलाई का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। आरोप है कि बस संचालक यात्री परिवहन की आड़ में बिना वैध दस्तावेजों के इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, दवाइयां और अन्य व्यावसायिक सामग्री जैसे पार्सल भेज रहे हैं। जीएसटी नियमों की अनदेखी और टैक्स चोरी की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं।

यात्रियों का कहना है कि सीटों के नीचे, गैलरी और डिक्की तक पार्सल इतनी मात्रा में भरे जाते हैं कि यात्रियों को सफर में कठिनाई होती है। कई बार संदिग्ध पैकेट बिना जांच के लोड किए जाते हैं। स्थानीय लोग और यात्री परिवहन विभाग, जीएसटी विभाग और पुलिस प्रशासन से संयुक्त जांच अभियान की मांग कर रहे हैं ताकि अवैध ढुलाई और टैक्स चोरी पर रोक लगाई जा सके। यदि समय रहते सख्ती नहीं हुई तो यात्री बसें पूरी तरह पार्सल ढुलाई का माध्यम बन सकती हैं, जिससे सुरक्षा और कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

5
95 views

Comment