logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

2001 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं का भव्य रियूनियन समारोह

स्कूल में 2001 बैच के पूर्व छात्र-छात्राएं अपनी पुरानी स्कूल लाइफ को याद करते हुए भव्य रियूनियन समारोह में शामिल हुए। प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया और छात्रों की सफलता को स्कूल की असली पूंजी बताया।

संस्था के निदेशक श्री डी. एम. जैन ने व्यक्तिगत रूप से पूर्व छात्रों से मुलाकात की, उनके करियर के बारे में जाना और उन्हें भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। समारोह में कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत डांस परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। अंत में सभी ने जयपुरिया सॉन्ग गाकर समारोह को भावुकता और जोश के साथ समाप्त किया।

6
948 views

Comment