logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाकियू भानु का जनसंपर्क अभियान तेज, वेदवती बनीं ग्राम उपाध्यक्ष

भाकियू भानु का जनसंपर्क अभियान तेज, वेदवती बनीं ग्राम उपाध्यक्ष

पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन भानु का जनसंपर्क अभियान लगातार प्रगति पर नजर आ रहा है। अभियान के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।अभियान में बीसलपुर तहसील अध्यक्ष महेंद्र पाल फौजी, बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रताप यादव, तहसील संगठन मंत्री मनोज दीक्षित, तहसील मीडिया प्रभारी दीनदयाल शास्त्री, सुआ लाल, हरद्वारी लाल एवं लक्ष्मी कांत मौर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए वेदवती को बेहटा गांव का ग्राम उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि वेदवती संगठन की नीतियों को गांव स्तर तक पहुंचाकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य किसानों को एकजुट कर उनकी आवाज को मजबूत करना है, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से कराया जा सके।बीसलपुर तहसील अध्यक्ष महेंद्र पाल फौजी, बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रताप यादव, तहसील संगठन मंत्री मनोज दीक्षित, तहसील मीडिया प्रभारी दीनदयाल शास्त्री, सुआ लाल, हरद्वारी लाल एवं लक्ष्मी कांत मौर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद

14
867 views

Comment