logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया हल्का के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नें"!

कपुरी:-आज 16 मई 2026 *इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी ने श्री आदि बद्री में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी* जी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान आपसी सहयोग, विकास कार्यों की गति तथा जनता की अपेक्षाओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ, इसके पश्चात *चेयरमैन श्री भूषण गुर्जर बनकट* के रंजीतपुर स्थित कार्यालय पहुँचकर अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के साथ संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने आपसी भाईचारे, संगठनात्मक एकता एवं जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।

3
47 views

Comment