logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत हुए अधिकारियों ने की मुलाकात। ====================== *मुख्यमंत

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत हुए अधिकारियों ने की मुलाकात।
======================
*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झा०प्र०से०) के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रति सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों ने आभार जताया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नवप्रोन्नत अधिकारियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित जनहित, सुशासन एवं विकासात्मक कार्यों को और ज्यादा प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे।*

*मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नवप्रोन्नत अधिकारियों में श्री प्रवीण प्रकाश, श्री विद्या भूषण कुमार, श्री सचिंद्र बड़ाईक, श्री प्रेम तिवारी, श्री सत्यवीर रजक, श्रीमती सुमन पाठक, श्री अमित बेसरा, श्री महेंद्र कुमार, श्रीमती मोनी कुमारी, श्रीमती मोनिका रानी टूटी, श्री रंजीत लोहरा, श्री विजय विरुआ, श्रीमती मनीषा तिर्की, श्रीमती एनी सरोजिनी तिर्की एवं श्रीमती गीतांजलि शामिल थे।*

8
4352 views

Comment