logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेड़ा पूर्वी पॉलीटेक्निक में नकल विहीन दावे पर सवाल, छात्रों से 3 हजार रुपये मांगने और दबाव बनाने के आरोप.

खेड़ा पूर्वी पॉलीटेक्निक में नकल विहीन दावे पर सवाल, छात्रों से 3 हजार रुपये मांगने और दबाव बनाने के आरोप.

खेड़ा पूर्वी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में नकल विहीन परीक्षा के दावे अब गंभीर आरोपों के बीच घिरते नजर आ रहे हैं। परीक्षा केंद्र से सामने आई जानकारियों के अनुसार यहां पैसों के बदले नकल कराने और छात्रों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार कॉलेज में पढ़ रहे अधिकांश छात्रों से प्रति छात्र 3 हजार रुपये तक की मांग किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि कॉलेज स्टाफ और बोर्ड द्वारा तैनात बाहरी केंद्राध्यक्ष/परीक्षा प्रभारी की कथित मिलीभगत से यह राशि ली जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि जो छात्र पैसे जमा नहीं कर रहे हैं, उन्हें आंतरिक अंक (सेशनल) काटने की धमकी दी जा रही है।

छात्रों के बीच चर्चा है कि पैसे देने वाले छात्रों को परीक्षा के दौरान विशेष सुविधा दी जा रही है। आरोप यह भी है कि कुछ कक्षाओं के अंदर लगे ब्लैकबोर्ड पर ऐसी सामग्री लिखी जा रही है, जिससे छात्रों को सीधे तौर पर मदद मिल सके और नकल कराई जा सके।

यदि कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निष्पक्ष जांच की जाए, तो पूरे मामले से जुड़े अहम साक्ष्य सामने आ सकते हैं। वहीं, यह आशंका भी जताई जा रही है कि यदि फुटेज उपलब्ध नहीं मिलती या डिलीट पाई जाती है, तो यह अपने आप में जांच का विषय होगा।

इस पूरे प्रकरण में कॉलेज के प्रिंसिपल भी सवालों के घेरे में हैं। बताया जा रहा है कि वे इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।

नियमों के अनुसार परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए बाहरी केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाती है, लेकिन मौजूदा आरोपों ने इस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

छात्रों और अभिभावकों में इस मामले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

अब देखना यह होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।

ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए "बदायूँ हर पल न्यूज़" से..
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त,डिजिटल इंडिया को समर्पित, नेशनल डिजिटल न्यूज़ चैनल..
#badaunharpalnews #budaunharpal #budaun #badaun #UttarPradeshNews #badaunharpal #badaunnews #ujhani #bilsi #polytechnicstudents #BreakingNews #Headlines #socialmedia #digitalmedia बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

1
0 views

Comment