हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई HPS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई HPS अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने कई HPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में DSP और ACP स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जानकारी के अनुसार, HPS कप्तान सिंह को चरखी दादरी में DSP नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे अंबाला शहर की आईआरबी फर्स्ट बटालियन में DSP के पद पर कार्यरत थे। वहीं HPS नरेश कुमार को सोनीपत में ACP लगाया गया है। वे पहले मधुबन में आईआरडी पुलिस में DSP के पद पर तैनात थे।
इसके अलावा HPS कैलाश चंद को ओल्ड फरीदाबाद में ACP की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे पंचकूला में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम में DSP पद संभाल रहे थे। HPS संजीव कुमार को सिरसा से रेवाड़ी DSP के पद पर भेजा गया है।
सरकार ने HPS दिनेश कुमार को बहादुरगढ़ में ACP नियुक्त किया है। वे पहले झज्जर में ACP पद पर तैनात थे। वहीं सोनीपत ACP रहे HPS राहुल देव को अब स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो में DSP की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी कड़ी में HPS राम कुमार को पंचकूला में ACP लगाया गया है। वे पहले शाहाबाद में DSP के पद पर कार्यरत थे। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।