logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क पर उतरकर सरपंच ने भरे गड्ढे, लोगों ने की सराहना

ग्राम कोसंगा, लखनपुर

ग्राम पंचायत कोसंगा के सरपंच श्री लोचन सिंह जी का एक अलग अंदाज इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की सड़क पर बने गड्ढों को देखकर सरपंच खुद सड़क पर उतर गए और गड्ढों को भरने का काम करने लगे। यह दृश्य देखकर गांव के लोग भी काफी प्रभावित नजर आए।

ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में बहुत कम जनप्रतिनिधि ऐसे होते हैं जो जनता की समस्या को समझते हुए खुद मैदान में उतरकर काम करें। सरपंच लोचन सिंह जी लगातार गांव के विकास, सड़क और साफ-सफाई जैसे कामों में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

लोगों ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, गांव और जनता के हित में किया गया हर काम सम्मान के योग्य होता है। सरपंच के इस कार्य से लोगों का भरोसा और सम्मान उनके प्रति और बढ़ा है।

ग्राम कोसंगा में उनके इस कार्य की चर्चा लगातार हो रही है और लोग इसे जनसेवा की अच्छी मिसाल बता रहे हैं।

धीरज कुमार ऋषि
आईमा मीडिया न्यूज़

26
2155 views

Comment