logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सोजत सिटी में सात्विक शाकाहारी व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित*

सोजत सिटी : श्री जैन गौतम आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के करुणा क्लब द्वारा सात्विक शाकाहारी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पशु कल्याण, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण, शाकाहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों में करुणा की भावना जागृत करना था। कार्यक्रम में शाकाहार और पौष्टिक आहार के लिए बच्चों की रुचि प्रोत्साहित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय समिति अध्यक्ष बाबूलाल बोहरा, समिति सचिव महेंद्र कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष सीए गजेंद्र कुमार जैन एवं संस्था प्रधान प्रवीण शर्मा ने विभिन्न ग्रुपों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का अवलोकन कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। महाराणा प्रताप ग्रुप के भेलपुरी, महारानी लक्ष्मीबाई ग्रुप की चाट पकौड़ी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्रुप का नींबू पानी, अहिल्याबाई ग्रुप का कोफ्ता पकौड़ी और मीराबाई ग्रुप का सेंडविच मुख्य आकर्षण रहे। प्रतियोगी मनीषा देवासी, भूपेंद्र, कृष्णा, राखी, कविता, अनीता, विपुल, गुंजन गहलोत, कृष्ण नवल, शुभम, नम्रता, मनीषा, निरमा एवं निशा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों ने व्यंजन चखे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, निर्मला टांक, रिंकू मेवाड़ा, महेंद्र सिंघाड़िया, सुरेंद्र जांगिड़, नरेश बोराणा, सुनीता परिहार, रेखा कुमारी, दीपक देवड़ा, मंजूलता जोशी व्यास, वर्षा सांखला, मंदाकिनी, उषा, मैना देवी एवं रामचंद्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

13
882 views

Comment