logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वच्छता अभियान की खुली पोल: कूड़े के ढेर के बीच बना कूड़ा घर

महराजगंज जनपद के विकास खंड निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिशनपुरा में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में कूड़ा संग्रहण के लिए बनाए गए कूड़ा घर के बाहर ही भारी मात्रा में कचरा फैला हुआ दिखाई दे रहा है।
विडंबना यह है कि जिस स्थान को कूड़ा प्रबंधन और साफ-सफाई के उद्देश्य से बनाया गया है, उसी के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। भवन की दीवारों पर स्वच्छता और जागरूकता के संदेश लिखे गए हैं, लेकिन बाहर फैला कूड़ा इन दावों की पोल खोल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रूप से कचरे का उठान नहीं होने के कारण यहां दिन-प्रतिदिन गंदगी बढ़ती जा रही है, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द कूड़े का निस्तारण कराया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वच्छता अभियान केवल नारों तक सीमित न रह जाए।

10
697 views

Comment