logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सोजत सिटी:सात्विक शाकाहारी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन-बाबूलाल बोहरा*

सोजत सिटी। अजय कुमार जोशी। सोजत सिटी में 16 मई 2026 को श्री जैन गौतम आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के करुणा क्लब द्वारा सात्विक शाकाहारी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पशु कल्याण, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण, शाकाहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पौष्टिक आहार के लिए रुचि प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय समिति अध्यक्ष बाबूलाल बोहरा, समिति सचिव महेंद्र कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष सीए गजेंद्र कुमार जैन एवं संस्था प्रधान प्रवीण शर्मा थे। उन्होंने विभिन्न ग्रुपों द्वारा प्रस्तुत व्यंजनों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। महाराणा प्रताप ग्रुप के भेलपुरी, महारानी लक्ष्मीबाई ग्रुप के चाट पकौड़ी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्रुप के नींबू पानी, अहिल्याबाई ग्रुप के कोफ्ता पकौड़ी और मीराबाई ग्रुप के सैंडविच मुख्य आकर्षण रहे।

प्रतियोगी मनीषा देवासी, भूपेंद्र, कृष्णा, राखी, कविता, अनीता, विपुल, गुंजन गहलोत, कृष्ण नवल, शुभम, नम्रता, मनीषा, निरमा एवं निशा ने व्यंजन बनाने में विशेष योगदान दिया, जिनका अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा समेत अनेक शिक्षकों और अभिभावकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

5
3074 views

Comment