logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा से अश्लील बातचीत और पेपर लीक आरोप

लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को एक छात्रा से अश्लील बातचीत करने और परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दो ऑडियो क्लिप सौंपे, जिनमें आरोपी प्रोफेसर को अश्लील बातें करते और पेपर लीक का लालच देते सुना जा सकता है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने 15 मई को थाना महानगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना हसनगंज में मुकदमा पंजीकृत हुआ। सहायक पुलिस आयुक्त महानगर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने डॉ. परमजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोश व्याप्त है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन कर 24 घंटे में निष्पक्ष जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

8
267 views

Comment