शाम की देश-दुनिया की बड़ी खबरें | राजनीति, मौसम और अंतरराष्ट्रीय हलचल पर बड़ी अपडेट
नीदरलैंड- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल बाद नीदरलैंड पहुंचे। यहां टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और रणनीतिक साझेदारी को लेकर अहम बैठकें होंगी। भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।
नीदरलैंड- पीएम मोदी ने वैश्विक संकटों पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया लगातार आपदाओं के दौर से गुजर रही है। कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट ने हालात बिगाड़े हैं। अगर समय रहते समाधान नहीं निकला तो कई देश गरीबी के दलदल में फंस सकते हैं।
धार- हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला परिसर में हनुमान चालीसा पाठ और मां वाग्देवी की पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने कहा कि वर्षों बाद बिना रोक-टोक दर्शन का अवसर मिला।
नई दिल्ली- NEET पेपर लीक मामले में जांच तेज, पुणे की एक टीचर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने छात्रों को परीक्षा से जुड़े सवाल बताए थे।
नई दिल्ली- सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि आतंकवादियों को पनाह देना बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तय करना होगा कि वह इतिहास बनना चाहता है या भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है।
दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत ने अपने कॉकरोच वाले बयान पर सफाई दी। कहा कि उनका बयान फर्जी डिग्री वालों को लेकर था, युवाओं पर उन्हें गर्व है।
नई दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि 182 करोड़ का जिहादी ड्रग पकड़ा गया है। ऑपरेशन रेजपिल के तहत नशे के कारोबारियों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी।
कोलकाता- चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी के तेवर सख्त नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, लेकिन पार्टी को फिर से मजबूत किया जाएगा।
कोलकाता- अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद बंगाल की राजनीति गरमा गई है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान दिए गए थे।
गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज को जाति और भाषा के नाम पर बांटने वाले कभी हितैषी नहीं हो सकते। इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी किया गया।
रामपुर- समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को विवादित बयान मामले में कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है।
मौसम- मौसम विभाग ने अलनीनो के असर को लेकर चेतावनी जारी की है। मानसून समय से पहले आने की संभावना है, लेकिन कई राज्यों में भीषण गर्मी और सूखे का खतरा भी बढ़ सकता है।
अंतरराष्ट्रीय- अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अगले सप्ताह ईरान पर फिर कार्रवाई की तैयारी में है। बड़ी संख्या में सैनिक और युद्धपोत तैनात किए गए हैं।