झारखंड: बिस्टुपुर में नेपाली होटल में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से आग लगी
झारखंड/पूर्वी सिंहभूम: बिस्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के समीप एक नेपाली होटल में सुबह करीब 4 बजे गैस सिलिंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई। इस घटना में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ, जिसने आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
आग लगने के बावजूद किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं हुई है। स्थानीय लोग और आसपास के निवासियों ने इस घटना की सूचना सोशल मीडिया पर भी साझा की है।