लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य से संदीप दिवाकर ने की चुनाव चर्च।
लखनऊ: जिला बदायूं से संदीप दिवाकर स्वामी प्रसाद मौर्य से मिले और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। संदीप दिवाकर ने बताया कि वे विधानसभा क्षेत्र 122 फरीदपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में विकास से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा और फरीदपुर का भावेश बदलेगा।
संदीप दिवाकर ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी की बात कही और बताया कि वे जल्द ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि अभी सरकार ने चुनाव की तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन ग्राम पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और नेता इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि चुनाव कब होंगे। पिंटूकुमार संवाददाता