logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जाखल: मॉडल संस्कृति स्कूल में कैमिस्ट्री में केवल 2 विद्यार्थी उत्तीर्ण

जाखल: सीबीएसई 12वीं के परिणाम में मॉडल संस्कृति स्कूल के साइंस संकाय का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। स्कूल के साइंस संकाय में कुल 12 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से केवल 6 ही पास हो सके। कैमिस्ट्री विषय में स्थिति और भी खराब रही, जहां 12 विद्यार्थियों में से केवल 2 पास हुए। स्कूल में कैमिस्ट्री विषय का प्रवक्ता स्थायी रूप से उपलब्ध था, फिर भी यह खराब परिणाम स्कूल प्रशासन और प्रवक्ता की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाता है।

जाखल खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द्र भांभू ने कहा कि साइंस विषय में लगातार खराब परिणाम आने के कारण स्कूल को शो कॉज नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैमिस्ट्री में इतने कम उत्तीर्ण होने से प्रवक्ता की अनदेखी और प्रबंधन की लापरवाही स्पष्ट होती है। इस मामले की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी और उच्च अधिकारीयों को भेजी जाएगी। जन चेतना मंच के चेयरमैन जगवीर गोस्वामी ने भी अभिभावकों के रोष को व्यक्त करते हुए दोषी प्रवक्ता पर सख्त कार्रवाई और कम्पार्टमेंट वाले बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग की मांग की।

1
66 views

Comment