पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, 21 जून 2026 के भव्य कार्यक्रम का दिया निमंत्रण
देहरादून। National V.I.P. Press Club के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलबहार, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल, प्रदेश महासचिव इंद्राणी पांधी एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले National V.I.P. Press Club के भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण सौंपा। इस दौरान पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों एवं मीडिया की भूमिका को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया समाज और सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में देशभर से पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। National V.I.P. Press Club द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पत्रकारिता की एकता, निष्पक्षता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश देगा।
रिपोर्टर : Rao Shokeen
Rao Digital India News