सहसवान: होली चौक और सती मठ भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने की मांग, पिंटूकुमारसंवाददाता
बदायूँ/सहसवान: तहसील सहसवान के मोहल्ला अकवराबाद के ग्रामीणों ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने और उसकी पैमाइश कराए जाने की मांग की है। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व मोहल्ले के पारंपरिक रास्ते, होली चौक और सती मठ की भूमि पर अवैध निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
16 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे कुछ लोगों ने उक्त रास्ता, होली चौक और सती मठ की जगह पर नींव खोदने का प्रयास किया, जिसे मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने रुकवा दिया। मोहल्ला वासियों में पूरन सिंह, राधेश्याम, किशनपाल, हरीराम, राम भरोसे, धनपाल, ओमकार, चन्द्रपाल दानवीर, ऋषि पाल, सुनील, जीवनलाल, हुकमसिंह, मुकेश, राजकुमार भूरे, नेतराम सहित कई अन्य निवासी प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की अपील कर रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थल की पैमाइश और अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया है