थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट तथा दुष्कर्म के मामले के आरोपी को किया गया गिरफ्तार...
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट तथा दुष्कर्म के मामले के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 133/2026 धारा 70(1), 352, 351(3), 333 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त कृष्णा पुत्र प्रमोद उर्फ पिंटल निवासी बाबसा थाना कोतवाली देहात एटा आज दिनांक 16.05.26 को कोतवाली देहात क्षेत्र के बाबसा चौराहा, आगरा रोड के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1. कृष्णा पुत्र प्रमोद उर्फ पिंटल निवासी बाबसा थाना कोतवाली देहात एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह पवार
2.उ0नि0 श्री दुलीचन्द यादव
3.का0 रोहित कुमार
4.रि0आ0 हिमांशु