Peoples justice party। के राष्ट्रीय अध्यक्ष राशिद lखान ने कहा देश में जाति धर्म के नाम पर हत्याएं बलात्कार दंगा फसाद जो हो रहा है उसको हम एक दूसरकी मद
Peoples justice party। के राष्ट्रीय अध्यक्ष राशिद जमाल खान ने कहा देश में जाति धर्म के नाम पर हत्याएं बलात्कार दंगा फसाद जो हो रहा है उसको हम एक दूसरे की मदद करके एक दूसरे की जान बचाकर खत्म कर सकते हैं गंदगी को गंदगी से साफ नहीं किया जा सकता नफरत को नफरत से नहीं मिटाया जा सकता नफरत को मोहब्बत से मिटाया जा सकता है भारत के अंदर बहुत बड़ी संख्या में मरीज की मौत खून ना मिलने की वजह से हो जाती है अगर हम लोग इसके लिए मेहनत और कोशिश करके लोगों को मोटिवेट करके एक दूसरे की जान बचाने के लिए खून देने के लिए तैयार हो जाए तो देश के अंदर एक अलग माहौल तैयार हो जाएगा जहां पर धर्म के आधार पर जाति के आधार पर लोग एक दूसरे की हत्याएं कर रहे हैं भीड़ माबलिनचिंग कर रही है यही भीड़ एक दूसरे की जान बचाने वाली बन जाएगी हम ऐसा भारत बना सकते हैं जहां पर हम अलग-अलग जातियां और धर्म के होने के बाद भी एक दूसरे के लिए जान देने वाले बन सकते हैं जिससे भारत विश्व में एक मिसाल बन सकता है हमने बहुत लंबे समय से ऐसा प्रयास किया है कोरोना के समय में जब लखनऊ से थैलेसीमिया के पेशेंट कानपुर रेफर कर दिए गए थे तब हमने कानपुर जाकर ब्लड डोनेशन कैंप लगवाया और वहां पर हमने स्वयं भी ब्लड डोनेट किया था अभी हाल ही में रिचा शर्मा जी को भी हमने ब्लड दिया था और कल हमारे परम मित्र मिशन के साथी भोलाराम कुलौरिया जी के बेटे देशराज कुलवरिया जी को ब्लू डोनेट किया चंदन हॉस्पिटल में देशराज जी वेंटिलेटर पर है अल्लाह ताला उनका बेहतरीन सेहत दे हम लोग हर उसे व्यक्ति के लिए जिसको ब्लड की जरूरत है ब्लड देने के लिए तैयार रहे मैं पूरे समाज से अपील करता हूं कि हम सब मिलकर एक दूसरे की मदद करने वाले बने