झाड़ोल तहसील के डूंगरियावास गांव में हैंडपंप एक साल से बंद
झाड़ोल तहसील: डूंगरियावास गांव में अतातिया पंचायत का हैंडपंप लगभग एक साल से बंद पड़ा है। इस कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भी पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप के बंद होने से वे दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्थानीय प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग की जा रही है।