सोनीपत में _ खरखौदा कोर्ट के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की गोलियां मारकर हत्या...
सोनीपत में _ खरखौदा कोर्ट के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की गोलियां मारकर हत्याः बदमाशों ने गाड़ी से टक्कर मारी; उस पर 25 से ज्यादा केस
सोनीपत में शनिवार को खरखौदा कोर्ट के बाहर एक हिस्ट्रीशीटर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। युवक पेशी के लिए आया था। SDM ऑफिस के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में युवक की गाड़ी को टक्कर मारकर उसे रोका और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान झज्जर के दूबलधन गांव निवासी नीरज उर्फ कातिया के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक नीरज पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत 25 से ज्यादा केस दर्ज थे।
पत्नी ने दर्ज करा रखा है केस..
नीरज उर्फ कातिया फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-37C में रहता था। पुलिस के मुताबिक, नीरज की पत्नी नीतू ने उस पर 2019 में घरेजू हिंसा, दहेज और मारपीट का केस दर्ज कराया था। इसी केस की पेशी के लिए नीरज शनिवार को खरखौदा कोर्ट पहुंचा था।