विदिशा में कांग्रेस संगठन विस्तार अभियान तेज हुआ
विदिशा: Indian National Congress के संगठन विस्तार अभियान के तहत विदिशा जिले में पार्टी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस दौरान विदिशा जिला प्रभारी राजेश रघुवंशी, जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, विधानसभा प्रभारी गिरीश जैन एवं सुखमान यादव ने कुरवाई का दौरा किया।
दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं एवं संगठन से जुड़े सुझाव भी प्रस्तुत किए। मेहुलआ चौराहा के विलाक अध्यक्ष रणधीर सिंह दांगी, मण्डल अध्यक्ष रामबाबू श्री बास्तव, रंजीत दांगी, नेपानिया मकसूद भाई, अभीशेख कुशवाहा, कुलन सुधीर उपाध्याय, रामसरूप दांगी, गोविन्द सिंह, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह भूरा रघुवंशी, रामचरण दांगी, प्रदीप रघुवंशी, करतार सिंह झागर, अर्जुन दांगी, मनोज रघुवंशी, नरेश साहू, पिकलोन, विरजेंद्र बोथी, धीरत सिंह कुशवाहा, हेमन्त दांगी, बारबाई इमरत कुशबाहा, मेहलुआ विलाक से भी कई लोग मौजूद रहे।