तूफान से गांवों में भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप
13 मई 2026 को आए तूफान के कारण कई गांवों और कस्बों में भारी नुकसान हुआ है। इस तूफान से कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए और तार टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। आज 3 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक बिजली बहाल नहीं हुई है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और बिजली की कमी के कारण कई लोग बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि पहले 11000 तारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए फिर उन गांवों में जहां ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां के तार काटकर बिजली उन गांवों में दी जाए जहां तार सुरक्षित हैं। जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की अपील की गई है।