logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पवन कुमार गंगवार और अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को मड़िहान तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनता की समस्याएं

पवन कुमार गंगवार और अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को मड़िहान तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, बिजली, आवास तथा पेंशन से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर कई मामलों का निस्तारण भी कराया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

0
67 views

Comment