सिद्धार्थनगर: महुई विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का हुआ उद्घाटन
सिद्धार्थनगर: इटवा तहसील के खुनियांव ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई में अतिरिक्त कक्षा कक्ष कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री और इटवा के पूर्व विधायक डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि थे। विद्यालय परिवार, प्रशासन और ग्रामीणों ने उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य अभय पांडे और उनकी टीम ने भी अतिथि का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया गया तथा विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने भाजपा सरकार द्वारा विद्यालयों में कराए गए निर्माण कार्यों और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है।