याकूबपुर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में याकूबपुर वॉरियर्स ने ट्रॉफी जीती
याकूबपुर: याकूबपुर की मंडी समिति में आयोजित विशाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में याकूबपुर वॉरियर्स ने रसूलाबाद की टीम को छह ओवर में करारी हार देते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच का उद्घाटन बिधूना विधानसभा की विधायिका श्रीमती रेखा वर्मा के प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा ने फीता काटकर किया। टॉस रसूलाबाद टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर विकास के 41 रनों की बदौलत 104 रन बनाए।
याकूबपुर वॉरियर्स के हनी कश्यप ने 14 गेंद में 54 रन बनाकर छह ओवर में जीत दिलाई। डॉ नवीन वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के मनोबल और प्रतिभा के लिए महत्वपूर्ण हैं। जिला वालीवाल संघ के अध्यक्ष रविंद्र राजपूत ने कहा कि यह खेल मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक हैं। मैन ऑफ द मैच हनी कश्यप और मैन ऑफ द सीरीज विकास रसूलाबाद घोषित किए गए। आयोजन में वैभव शर्मा, राहुल यादव, दीपू राजपूत सहित कई अन्य लोगों का सहयोग रहा और दर्शकों ने भी खिलाड़ियों को नगद इनाम दिए।