खरखौदा से इस वक्त की बड़ी खबर....
खरखौदा कोर्ट के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक कोर्ट में तारीख भुगतकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह कोर्ट गेट के पास पहुंचा, आरोपियों ने पहले उसको गाड़ी से टक्कर मारी और उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
हमले में युवक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।