सूरत: पीपा पुल पर लोहे की चादर धंसी, वाहन फंसे
सूरत: लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय सेतु के मरम्मत कार्य के चलते बनाए गए अस्थायी पीपा पुल पर बृहस्पतिवार देर रात लोहे की चादर खिसकने और धंसने से लंबा जाम लग गया। इस कारण छोटे-बड़े वाहन लगभग डेढ़ घंटे तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। मुख्य पुल के बंद होने के कारण वाहनों का आवागमन अस्थायी पीपा पुल से कराया जा रहा है, जिसकी स्थिति अब चिंता का विषय बन गई है।
पुल पर लगी लोहे की चादरों को जोड़ने वाले नट-बोल्ट बार-बार ढीले हो जाते हैं, जिससे चादरें अपनी जगह से खिसक जाती हैं। हल्की बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ जाती है। चौकी प्रभारी घाघराघाट दिनेश कुशवाहा ने बताया कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है और कर्मचारी निगरानी में लगे हैं। अभियंता संजय कुमार ने महादेवा महोत्सव के चलते बढ़े वाहन दबाव को भी खराबी का कारण बताया है।
संवाददाता हसनैन शेख (AIMA MEDIA) जरवल