logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

त्योंदा पुलिस ने की मानवता की मिशाल कायम सर्पदंश से पीड़ित महिला की जान बचाकर।

मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बनी त्योंदा पुलिस, गंभीर हालत में महिला को दिलाया नया जीवन

आरक्षक की तत्परता से बची महिला की जान : करैत सांप के डसने पर समय रहते पहुंचाया अस्पताल

थाना त्योंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्योंदा निवासी पीड़िता सुनीता पत्नी नीरज कुशवाहा उम्र 24 वर्ष के साथ दिनांक 14.05.2026 को एक गंभीर घटना घटित हुई। घटना के समय पीड़िता के परिवार के सदस्य उसका पति एवं जेठ, सास के इलाज हेतु भोपाल गए हुए थे, इसी दौरान उसे जहरीले करैत सांप ने काट लिया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी त्योंदा के नेतृत्व में थाना त्योंदा में पदस्थ आरक्षक अखिलेश शुक्ला ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बिना देर किए मौके पर पहुंचकर महिला की स्थिति का निरीक्षण किया। महिला के मसूड़ों से खून निकलता देखकर उन्होंने तुरंत करैत सांप के काटने के लक्षण पहचान लिए और समय गंवाए बिना वाहन की व्यवस्था कर पीड़िता को मेडिकल कॉलेज विदिशा पहुंचाया।

मेडिकल कॉलेज में महिला को तत्काल एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा उसे भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार उपरांत कल दोपहर छुट्टी दे दी गई। पीड़िता रात में सुरक्षित अपने घर त्योंदा वापस लौट आई।

वर्तमान में महिला पूर्णतः स्वस्थ एवं सुरक्षित है। पीड़िता एवं उसके परिवारजनों ने विदिशा पुलिस, विशेष रूप से आरक्षक अखिलेश शुक्ला की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि विदिशा पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में आमजन के जीवन की रक्षा और मानवीय सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

2
281 views

Comment