उरई में महिलाओं ने की सावित्री वट वृक्ष/अमावस की पूजा
उरई। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सावित्री वट वृक्ष/अमावस का पूजन किया। सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधे और पारंपरिक कथा का श्रवण किया। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने भक्ति गीत भी गाए।
इस अवसर पर मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।