मिर्ज़ापुर से वाराणसी रोड पर अवैध सब्जी मंडी से सड़क दुर्घटना की आशंका
मिर्ज़ापुर : पड़री बाजार बढ़ईया नाला के पास अवैध रूप से लग रही सब्जी मंडी के कारण वाराणसी से मिर्ज़ापुर रोड पर सड़क दुर्घटना की लगातार आशंका बनी रहती है। यह सब्जी मंडी सड़क के किनारे लगाई जा रही है जिससे यातायात बाधित होता है और लोग गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं।
स्थानीय लोग बताते हैं कि पड़री बाजार से लगभग एक किलोमीटर दूर सरकार द्वारा बनाई गई सरकारी मंडी उपलब्ध है, लेकिन वहां मंडी का संचालन नहीं किया जाता। इससे यह सवाल उठता है कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है। प्रशासन इस मामले में मौन है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।