मिर्ज़ापुर : पड़री सब्जी मंडी के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना
मिर्ज़ापुर : पड़री बाजार बढ़ईया नाला के पास वाराणसी से मिर्ज़ापुर रोड पर अवैध रूप से लगी सब्जी मंडी के कारण सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। सब्जी मंडी सड़क के किनारे लगाई जा रही है, जिससे यातायात में भारी परेशानी हो रही है और किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
सरकारी मंडी पड़री बाजार से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है, लेकिन वहां मंडी नहीं लगाई जाती है। इस स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों और प्रशासन की चुप्पी से स्थानीय लोग परेशान हैं। प्रशासन ने अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया है।